top of page

Dinesh Kumavat's story

~Patient themselves speaking

 

आपका नाम?

मेरा नाम दिनेश कुमावत है।

आपको अभी कौन सा कैंसर हुआ है?

अभी लिंफोमा बताया गया है।

इसके बारे में आपको कितने समय पहले पता चला था?

यह मुझको तीन-चार महीने पहले लगा था, फिर अस्पताल में FNAC जांच करवाई थी, हो उससे पता चला था की कैंसर ही है।

अभी तक आपका इलाज कहाँ-कहाँ से हुआ है?

अभी यहाँ (MB अस्पताल) से ही हुआ है।

अभी कौन-से इलाज चल रहे हैं?

अभी सिर्फ कीमोथेरेपी चल रही है।

कितने समय के अंतराल से इलाज दिया जाता है?

यह हर पंद्रह दिन लगता है।

इलाज के पैसे आप खुद जेब से देते हैं, या सरकार की तरफ से आते हैं?

यह आयुष्मान आरोग्य योजना के ज़रिये पूरे पैसे सरकार देती है।

जब आपको पता चला की आपको कैंसर है, तो घबराहट तो हुई ही होगी। क्या आपको डॉक्टर की सहायता से कुछ बेहतर महसूस हुआ?

ऐसे लगता है कि अभी बिल्कुल ठीक हूँ मैं।

जिन्हें अभी यह सूचना मिली है कि उन्हें कैंसर है, उन्हें आप कोई सलाह देना चाहोगे क्या?

वही, बस की समय पर साड़ी जाचें करवा लेनी चाहिए, एंड इलाज बीने देरी के करवा देना चाहिए। अगर ज़्यादा देर करेंगे तो कैंसर और बढ़ जाएगा।

We want to use personal experience and gathered knowledge about cancer to build a platform that help others.

Our Mission

A small website by Shourya Vyas

This website is inspired by my mother's experience and dedicated to all those who have experienced cancer.

DISCLAIMER⚠️

The content on this site is intended to provide helpful information and should NOT be used on its own as medical advice. Information here CANNOT replace medical care.

© 2026 by Shourya Vyas

Click here for full copyright notice

bottom of page