Suneeta Dutta's story
~Patient's daughter speaking
आपका नाम?
मेरा नाम किरण दत्ता है।
रोगी से आपका क्या संबंध है?
यह मेरी माँ है, सुनीता दत्ता।
इनको अभी कौन सा कैंसर हुआ है?
इनको गर्भाशय में हुआ है। ज़्यादा नहीं, अभी दूसरी स्टेज तक हुआ है। मम्मी को यूटरस में दर्द होता था, तो फिर हमने जांच करवाई थी इसी अस्पताल में। वहां CT-scan और दूसरी जांचो के बाद ट्रीटमेंट शुरू किया था।
अभी कौन-से इलाज चल रहे हैं?
अभी कीमोथेरेपी और रेडिएशन चल रहे हैं।
कितने समय के अंतराल से इलाज दिया जाता है?
रेडिएशन तो रेगुलर ही चल रहा है, और कीमोथेरेपी हफ्ते में एक बार दी जाती है।
इसके बारे में आपको कितने समय पहले पता चला था?
इसके बारे में पता चले तीन महीने ही हुए हैं। जैसे ही पता चला हमने तुरंत इलाज स्टार्ट कर लिया।
अभी तक इनका इलाज कहाँ-कहाँ से हुआ है?
अभी तक यहाँ (MB अस्पताल) से ही हुआ है।
इलाज के पैसे आप खुद जेब से देते हैं, या सरकार की तरफ से आते हैं?
सब पैसे हॉस्पिटल ही देती है, हमने अभी तक एक भी पैसा नहीं दिया है।
जब आपको पता चला की इनको कैंसर है, तो घबराहट तो हुई ही होगी। क्या इनको और परिवार को डॉक्टर की सहायता से कुछ बेहतर महसूस हुआ?
हाँ, फ़र्क तो हुआ है। इनको भी अब इतनी टेंशन नहीं है।
जिन्हें अभी यह सूचना मिली है कि उन्हें कैंसर है, उन्हें आप कोई सलाह देना चाहोगे क्या?
हिम्मत तो रखनी ही पड़ेगी। ठीक हो जाएंगे, पर इलाज समय से लेना आवश्यक है।

