Poonam Shrimali's story
~Patient's husband speaking
आपका नाम?
मेरा नाम यशवंत श्रीमाली है।
रोगी से आपका क्या संबंध है?
यह मेरी पत्नी है, पूनम श्रीमाली।
इनको अभी कौन सा कैंसर हुआ है?
इनको ब्रेन ट्यूमर हुई है।
इसके बारे में आपको कितने समय पहले पता चला था?
हमें जून 2024 में पता चला था, अभी हो गए हैं दो साल। तब से इलाज चल ही रहा है।
इसके बारे में आपको पता कैसे चला था?
दिन में कई बार हाथ दूझता था, झटके-जैसे भी लगते थे। फिर हमने जांच करवाई।
अभी कौन-से इलाज चल रहे हैं?
अभी कीमो हो गए हैं, ऑपरेशन भी हो गया था, और पिछले दो सालों से दवा चल रही है।
अभी तक इनका इलाज कहाँ-कहाँ से हुआ है?
अभी तक सिर्फ यहाँ (MB अस्पताल) से हुआ है।
कितने समय के अंतराल से इलाज दिया जाता है?
कीमोथेरेपी हर इक्कीसवे दिन होती है।
इलाज के पैसे आप खुद जेब से देते हैं, या सरकार की तरफ से आते हैं?
जब ऑपरेशन करवाया था तो सब कुछ जेब से ही लगा था। अब तो सारे पैसे इलाज के सरकार ही दे रही है। वह आयुष्मान योजना जो राजस्थान में चलती है, उससे सरकार पैसे देती है।
जब आपको पता चला की इनको कैंसर है, तो घबराहट तो हुई ही होगी। क्या इनको और परिवार को डॉक्टर की सहायता से कुछ बेहतर महसूस हुआ?
पहले से तो हम काफी बहतर है, अभी हमें ऐसी कोई परेशानी नहीं हो रही है।
जिन्हें अभी यह सूचना मिली है कि उन्हें कैंसर है, उन्हें आप कोई सलाह देना चाहोगे क्या?
देखो, सबसे महत्त्वपूर्ण चीज़ आत्मविश्वास होती है, सेल्फ-कॉन्फिडेंस जिसे हम कहते हैं। इलाज तो है इस चीज़ का, बस हिम्मत नहीं हरनी है। मेरी पत्नी में खूब कॉन्फिडेंस है, उस कारण से ही वह यहाँ तक पहुंच पाई है।

