Yashoda Devi's story
~Patient's daughter speaking
आपका नाम?
मेरा नाम वर्षा है।
रोगी से आपका क्या संबंध है?
यह मेरी मम्मी है, यशोदा देवी।
इनको अभी कौन सा कैंसर हुआ है?
इनको ब्रैस्ट कैंसर हुआ है।
इसके बारे में आपको कितने समय पहले पता चला था?
हमें छह महीने पहले पता चला था इसके बारे में।
अभी कौन-से इलाज चल रहे हैं?
अभी चार कीमोथेरेपी हो चुके हैं, फिर ऑपरेशन भी हो गया था। ऑपरेशन के बाद एक महीना हुआ है, और अब चार और कीमो बाकी है।
अभी तक इनका इलाज कहाँ-कहाँ से हुआ है?
अभी तक सिर्फ यहाँ (MB अस्पताल) से हुआ है।
कितने समय के अंतराल से इलाज दिया जाता है?
कीमोथेरेपी हर इक्कीसवे दिन होती है।
इलाज के पैसे आप खुद जेब से देते हैं, या सरकार की तरफ से आते हैं?
सारे पैसे सरकार ही देती है।
जब आपको पता चला की इनको कैंसर है, तो घबराहट तो हुई ही होगी। क्या इनको और परिवार को डॉक्टर की सहायता से कुछ बेहतर महसूस हुआ?
हाँ, बिल्कुल, घबराहट हो गई थी। हम तो यूँ सोच रहे थे कि अब क्या होगा, इसका इलाज होगा भी या नहीं? हम बहुत दर गए थी, की अब क्या होगा इसका पता नहीं। अभी थोड़ा ठीक लग रहा है, डॉक्टर ने भी हमें कहा है की हम शांत रहेंगे तो सब ठीक हो जाएगा। मेरी माँ को भी यह दुःख था की ऑपरेशन के बाद शरीर का वह हिस्सा नहीं रहा, लेकिन अब कम-से-कम हम वहां से आगे तो बाद पाएँ।
जिन्हें अभी यह सूचना मिली है कि उन्हें कैंसर है, उन्हें आप कोई सलाह देना चाहोगे क्या?
इस चीज़ का इलाज संभव है, और हो भी जाएगा। दुखी होने की कोई ज़रुरत नहीं है।

