Hem Singh's story
~Patient's son speaking
आपका नाम?
मेरा नाम पूर्ण सिंह है।
रोगी से आपका क्या संबंध है?
यह मेरे पिता है, हेम सिंह।
इनको अभी कौन सा कैंसर हुआ है?
इनके गले में गाँठ हुई है।
इसके बारे में आपको कितने समय पहले पता चला था?
इसके बारे में पता चले हमें अभी दो महीने पहले।
आपको कैसे पता लगा था कि कैंसर है?
इनके गले में दर्द हुआ था, तो फिर हमने अस्पताल में रिपोर्ट करवाई थी। फिर जांच के बाद डॉक्टर बोले कि कैंसर है।
अभी तक इनका इलाज कहाँ-कहाँ से हुआ है?
अभी तक सिर्फ यहाँ (MB अस्पताल) से हुआ है।
अभी कौन-से इलाज चल रहे हैं?
अभी कीमोथेरेपी चल रही है।
कितने समय के अंतराल से इलाज दिया जाता है?
कीमोथेरेपी हर बीस दिन में है।
इलाज के पैसे आप खुद जेब से देते हैं, या सरकार की तरफ से आते हैं?
हमारे पास आयुष्मान योजना कार्ड है, उससे सरकार पैसे देती है, हम नहीं।
जब आपको पता चला की इनको कैंसर है, तो घबराहट तो हुई ही होगी। क्या इनको और परिवार को डॉक्टर की सहायता से कुछ बेहतर महसूस हुआ?
हाँ, मानसिक रूप से हम बहतर हैं।
जिन्हें अभी यह सूचना मिली है कि उन्हें कैंसर है, उन्हें आप कोई सलाह देना चाहोगे क्या?
समय रहते दवाई ले लेनी चाहिए, जो भी डॉक्टर बोलते हैं उसे समय रहते हुए कर लेना चाहिए। और हिम्मत रखनी चाहिए।

