top of page

Kusum Paliwal's story

~Patient's husband speaking

आपका नाम?

मेरा नाम प्रदीप पालीवाल है।

रोगी से आपका क्या संबंध है?

यह मेरी पत्नी है, कुसुम पालीवाल।

इनको अभी कौन सा कैंसर हुआ है?

इनको ब्रैस्ट कैंसर हुआ है, चौथी स्टेज का।

इसके बारे में आपको कितने समय पहले पता चला था?

इसके बारे में पता चले करीबन छह महीने हुए हैं।

अभी तक इनका इलाज कहाँ-कहाँ से हुआ है?

अभी तक सिर्फ यहाँ (MB अस्पताल) से ही हुआ है।

अभी कौन-से इलाज चल रहे हैं?

अभी कीमोथेरेपी चल रही है।

कितने समय के अंतराल से इलाज दिया जाता है?

कीमोथेरेपी हर बीस-बाईस दिनों में दी जाती है।

इलाज के पैसे आप खुद जेब से देते हैं, या सरकार की तरफ से आते हैं?

सरकार दे रही है, जन आधार योजना के मध्यम से।

जब आपको पता चला की इनको कैंसर है, तो घबराहट तो हुई ही होगी। क्या इनको और परिवार को डॉक्टर की सहायता से कुछ बेहतर महसूस हुआ?

हाँ, घबराहट तो हमें हुई ही थी, पर अब थोड़ा चैन है।

जिन्हें अभी यह सूचना मिली है कि उन्हें कैंसर है, उन्हें आप कोई सलाह देना चाहोगे क्या?

हिम्मत हरने की ज़रुरत नहीं है, आराम-से कॉन्फिडेंस रखकर इलाज करवाना है, फिर बस कोई दिक्कत नहीं है।

We want to use personal experience and gathered knowledge about cancer to build a platform that help others.

Our Mission

A small website by Shourya Vyas

This website is inspired by my mother's experience and dedicated to all those who have experienced cancer.

DISCLAIMER⚠️

The content on this site is intended to provide helpful information and should NOT be used on its own as medical advice. Information here CANNOT replace medical care.

© 2026 by Shourya Vyas

Click here for full copyright notice

bottom of page