top of page
Itri's story
~Patient's husband speaking
इन्हें कौन-सा कैंसर है?
पेट का कैंसर है।
आपको कैसे पता चला था?
पेट में दर्द रहता था, तो जांच करवाने पर पता चला।
इलाज कौन-सा चल रहा है?
अभी कीमोथेरेपी चल रही है; चार महीने हो गए हैं। उससे पहले बच्चेदानी का ऑपरेशन हुआ था, जिसके बाद पता चला कि कैंसर है।
इलाज के पैसे आप खुद देते हैं या सरकार देती है?
सरकार देती है।
जब आपको पता चला कि कैंसर है, तो मन में कैसा लगा?
उस समय घबराहट हुई थी; अब ठीक हूँ। मेरी पत्नी भी ठीक है।
जिन लोगों को अभी कैंसर डायग्नोज़ हुआ है, आप उन्हें क्या सलाह देना चाहेंगे?
इसमें मज़बूत रहना पड़ता है; परिवार वालों को भी मज़बूत रहना चाहिए।
bottom of page

